उत्तर प्रदेश भूलेख विवरण निकालें, खतौनी तथा शिकायत दर्ज करें।

uttar pradesh bhulekh

उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व परिषद द्वारा भूमि से सबंधित जैसे- खतौनी की नकल,विक्रय प्रस्थिति,भूखंड/गाटे का यूनिक कोड देखना आदि। इसके लिए यूजर यूपी भूलेख पोर्टल का उपयोग कर सकता है। पोर्टल की मदद से भूमि से रिलेटेड विवरण निकालना बहुत ही आसान है। भूनक्शा देखने के लिए हमनें कुछ उपयोगी लिंक भी उपलब्ध कराया है,ताकि लोगों को आसानी से सबंधित विवरण को भी चेक करने में समर्थ हो।

उत्तर प्रदेश भूलेख तथा विभाग।

यदि यूपी राज्य के निवासी हैं, तो भूनक्शा के अलावा भी एक शब्द भूलेख सुना ही होगा। भू नक्शा में किसी प्लॉट के विवरण और नक्शा को देख सकते हैं। जबकि भूलेख में भूमि से सबंधित विवरण जैसे- खतौनी की नकल,विक्रय प्रस्थिति तथा अन्य जानकारी को निकाल सकते हैं। उत्तर प्रदेश भूलेख को राज्य के राजस्व बोर्ड ने उपलब्ध कराया है, विभाग भूमि रिकॉर्ड के अलावा अन्य सेवाएं उपलब्ध कराने में कार्यरत है।

रियल टाइम खतौनी की नकल देखें-

  1. फर्स्ट में विभाग के ऑफिसियल पोर्टल को खोलें- https://upbhulekh.gov.in/
  2. जहां ‘रियल टाइम खतौनी की नकल देखे’ लिंक पर क्लिक करना है।
  3. जिसमें पहले कैप्चा कोड को डालें और SUBMIT पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद जनपद का नाम,तहसील और ग्राम नाम पर क्लिक करें।
uttar pradesh real time khatauni
  1. आगे के प्रक्रिया में खसरा/गाटा संख्या को भरना है। इसके लिए उपलब्ध अंकों वाला कीबोर्ड पर चयन करें।
  2. फिर, खोजें लिखें विकल्प पर क्लिक कर दें। जिससे खसरा/गाटा संख्या का एक विकल्प आएगा,उसपर क्लिक कर चयन कर लें।
  3. उद्धरण देखें पर क्लिक करे और कैप्चा को डालें तथा Continue पर क्लिक करें। अब, खतौनी विवरण देख सकते हैं।
up khatauni details check

ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं

यदि किसी यूजर को यूपी भूलेख से सबंधित कोई शिकायत है और ऑनलाइन दर्ज कराने का सोच रहे हैं,तो जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो करें-

  • Step-1: जनसुनवाई पोर्टल के शिकायत पंजीकरण पेज को खोलें।
  • Step-2: जहां पर पहले अपना मोबाईल नंबर को लिखें और कैप्चा कोड को भरें।
  • Step-3: फिर, ओ०टी०पी० भेजे बटन पर क्लिक कर, मोबाईल में आए OTP को डालें और सबमिट करें।
complain register for up bhulekh related
  • Step-4: अब फॉर्म खुल जाएगा जिसमें आवेदनकर्ता का विवरण जैसे- नाम,पिता/पति का नाम,लिंग,ईमेल आदि को भरें।
  • Step-5: संदर्भ का विवरण में पहले संदर्भ प्रकार को चुनें,जिस विभाग से सबंधित हो उसे सिलेक्ट करें और संदर्भ श्रेणी को चयन करें।
  • Step-6: आवेदन पत्र का विस्तृत विवरण में अपना जो भी शिकायत है उसे लिखें।
  • Step-7: शिकायत क्षेत्र का विवरण को उपलब्ध विकल्प में से चयन करना है।
  • Step-8: आवासीय पता को लिखें या फिर उपरोक्तानुसार को चेक मार्क करें।
  • Step-9: शिकायत आवेदन से सबंधित कोई दस्तावेज मौजूद हो तो उसे भी अपलोड कर सकते हैं।
  • Step-10: संदर्भ सुरक्षित करें बटन पर क्लिक करना है। सफलतापूर्वक हो जाने के बाद अपना संदर्भ संख्या को रख लें।

विभाग के संपर्क विवरण

केवल सरकारी प्रयोग हेतु (सोम-शुक्र, 9:30 AM से 6:00 PM तक) : 7080100588

फोन नंबर: 0522 2217145

ईमेल: bhulekh-up@gov.in

मुख्य कार्यालय: कंप्युटर सेल, राजस्व बोर्ड, लखनऊ (उत्तर प्रदेश)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs):

Q. यूपी भूलेख के खतौनी विवरण निकालने पर क्या यूनिक कोड रहता है?

बिल्कुल, जब रियल खतौनी विवरण को निकालने पर उद्धरण खतौनी पर्ची में यूनिक कोड को भी देख सकते हैं। ऊपर के पैराग्राफ में देखने के प्रक्रिया को बताया गया है।

Q. यदि भूलेख पोर्टल न खुलें या विवरण शो नहीं होने पर क्या करें?

ऐसे समस्या अगर हो रही है तो कुछ समय के बाद दोबारा देखने का प्रयास करना चाहिए, क्योंकि पोर्टल का सर्वर डाउन जैसे दिक्कत होने पर अक्सर ऐसी समस्या देखने को मिलती है।

Q. जनपद क्या है और इसकी संख्या कितनी है?

जनपद उत्तर प्रदेश राज्य के जिलों के नाम को ही पोर्टल में दर्शाया गया है। जिसमें कुल 75 जनपदों की संख्या मौजूद है।

Was this article helpful?
YesNo